पुण्यतिथि पर रक्तदान से देंगे मानवता का संदेश, 29 नवंबर को सजेगा सेवा का महाकुंभ

बीकानेर। मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में रविवार, 29 नवंबर को 13वें वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर त्यागी वाटिका स्थित स्थानीय संघ भवन कार्यालय में प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित होगा।

 

शिविर संयोजक के.सी. सुथार ने बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय सुभाष चंद्र सुथार, कैलाश कुमार सुथार एवं डूंगर मल सुथार की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय बृजमोहन पुरोहित की स्मृति में किया जा रहा है। स्वर्गीय पुरोहित ने अपने जीवनकाल में प्रथम छह रक्तदान शिविरों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हीं की स्मृति को समर्पित यह आयोजन रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश देगा।

 

सहायक राज्य संगठन आयुक्त रामजस लिखाला ने आमजन एवं युवाओं से रक्तदान शिविर में अधिकाधिक सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने इच्छुक रक्तदाताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

 

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। एक रक्तदाता का छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

 

शिविर स्थल: स्थानीय संघ भवन, त्यागी वाटिका, बीकानेर।

 

समय: प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक।

 

संयोजक: के.सी. सुथार।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

धोलेरा नंबर-1 को मिली नई सरपंच, सरस्वती देवी लखेसर ने संभाली ग्राम पंचायत की कमान

बीकानेर। बीकानेर पंचायत समिति की नवसृजित ग्राम पंचायत धोलेरा नंबर-1 की नवनिर्वाचित सरपंच स…