इनर व्हील क्लब सेवा संस्थान आंगनबाड़ी खारा में बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के लिए स्वास्थ्य व हाइजीन कार्यक्रम का आयोजन

Description of image

दिनांक 10 सितंबर 2025 को इनर व्हील क्लब सेवा संस्थान बीकानेर ने आंगनबाड़ी खारा में बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के लिए स्वास्थ्य व हाइजीन से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम रखा। इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई एवं संस्था की अध्यक्ष नीरू डोगरा ने उनकी शंकाओं का भी समाधान किया। सचिव अर्चना मेहता ने बताया गया कि एक जागरूक एवं स्वस्थ महिला ही पूरे परिवार के स्वास्थ्य एवं विकास की धूरी होती है। संस्थान के सदस्यों ने बच्चों को स्टेशनरी, खिलौने, कपड़े एवं बिस्किट्स का वितरण किया। आंगनबाड़ी में आई सभी महिलाओं एवं किशोरियों को साड़ियां, सूट, अन्य विभिन्न प्रकार की ड्रेसज व सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया। आंगनबाड़ी किशोरियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता भी रखी गई जिससे संस्थान की महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगा कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। किशोरियों को पुरस्कार भी दिये। आंगनबाड़ी की महिला पर्यवेक्षक सुनीता गाॅड़ ने इनर व्हील क्लब के सभी सदस्यों का इस तरह के ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रम करने के लिए उनका आभार जताया। इस पूरे सेवा कार्यक्रम में इनर व्हील के अन्य सदस्य सोनिया छिपा, अर्चना गर्ग व अर्चना गुप्ता का पूर्ण सहयोग रहा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …