विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने वार्ड 16 में कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसंवाद; वार्ड 5, 9, 12 एवं 25 में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन !!

Description of image

देशनोक। 6 सितम्बर- देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का विजय अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। आज भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड़ का आगमन हुआ। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की तथा विशेष रूप से महिला प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने आमजन से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील भी की।

 

इसके पश्चात श्रीमती राखी राठौड़ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया !!

 

विजय अभियान के तहत देशनोक के सभी वार्डों में भाजपा का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज वार्ड 16 में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के पश्चात उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जनता जनार्दन से सीधा संवाद किया तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

 

विधायक भाटी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर आमजन से आत्मीय संवाद स्थापित करें और भाजपा की विकास एवं जनसेवा की सोच को जनता तक पहुंचाएं। भाटी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा का विजय अभियान लगातार मजबूत हो रहा है।

 

वार्ड 5, 9, 12 एवं 25 में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन

 

देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर वार्ड स्तर पर भी चुनावी गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। आज वार्ड 9 में भाजपा प्रत्याशी रमेश शर्मा, वार्ड 25 में भाजपा प्रत्याशी रामकंवरी जाजड़ा तथा वार्ड 12 सोनू कंवर एवं वार्ड 5 में भाजपा प्रत्याशी बाबू नायक के समर्थन में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन संपन्न हुआ।

 

इन कार्यालयों के माध्यम से संबंधित वार्डों में कार्यकर्ताओं के समन्वय, डोर-टू-डोर जनसंपर्क एवं चुनावी गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। कार्यालय उद्घाटन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

 

देशनोक के सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क, बैठक एवं संवाद के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। वहीं प्रधान चुनाव कार्यालय से विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा वार्डवार चुनावी गतिविधियों की मॉनिटरिंग एवं कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि महिला शक्ति, युवा शक्ति, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और सर्वसमाज के सहयोग से भाजपा का चुनाव अभियान निरंतर मजबूत हो रहा है। देशनोक के विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और मजबूत स्थानीय निकाय के संकल्प के साथ भाजपा पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है।

 

देशनोक नगरपालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नथमल सुराणा, मेघदान चारण, नथुराम कड़ेला, रुक्मणी देवी, बाबू नायक, अनिल सारड़ा (C.A.), मैना कंवर, ललिता देवी, रमेश चन्द्र उपाध्याय, काना राम धूरखवाल, शिव दयाल बारड़, सोनू कंवर (समर्थित भाजपा), देवेन्द्र सिंह चारण, मुन्नी देवी, ममोल देवी, गोपाल राम मेघवाल, लीला देवी नाहटा, राधा देवी, रूप दान चारण, विनोद दान चारण, लीला देवी सोनार, सीता दान बारड़, श्याम सिंह चारण, चन्दा देवी एवं राम कंवरी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

 

सादर – कार्यालय विधायक श्री कोलायत !!

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

वार्ड 73 में गूंजा भाजपा के समर्थन का संदेश, दीपक पारीक के पक्ष में रामगोपाल सुथार एवं रामेश्वर पारीक ने किया सघन जनसंपर्क

बीकानेर। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्ड नंबर 73 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक …