
बीकानेर। नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में बबलू पीर ने अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि दीपक पारीक एवं उनके परिवार के साथ उनके लंबे समय से पारिवारिक एवं घरेलू संबंध हैं। उन्होंने कहा कि दीपक पारीक उनके भाई हैं और वे चुनाव में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
इस अवसर पर पीर साहब ने कहा कि इस मोहल्ले में किसी भी जाति-बिरादरी के घर बच्चा जन्म लेता है तो परंपरागत रूप से परिवारजन उसे दरगाह पर धोक लगवाने और पीर साहब का आशीर्वाद लेने के लिए लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा क्षेत्र में वर्षों से चले आ रहे आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सद्भाव की मिसाल है।
बबलू पीर ने स्पष्ट किया कि अनिल कुमार पुरोहित सहित उनके साथियों के साथ उनके आपसी पारिवारिक एवं भाईचारे के संबंध हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अथवा किसी व्यक्ति के संबंध में उनके द्वारा कोई गलत या आपत्तिजनक बात नहीं कही गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि वीडियो को काट-छांट कर प्रस्तुत किया गया है, जबकि मूल वीडियो देखने पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाती है।
उन्होंने कहा कि सभी मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में खड़े होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करेंगे और वार्डवासियों से भी उन्हें समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील करेंगे।
बबलू पीर ने कहा, “दीपक हमारे भाई हैं। हम उनके साथ हैं और पूरी मजबूती से उनके समर्थन में खड़े हैं। हम उन्हें वोट देंगे और वार्डवासियों से भी दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।”
उन्होंने वार्डवासियों से दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मजबूत एवं सक्रिय नेतृत्व आवश्यक है।
इस दौरान समर्थकों ने उत्साह के साथ नारे लगाए—
“दीपक तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।”
“कौन करेगा वार्ड का काम—दीपक पारीक करेगा काम।”