
बीकानेर। बीकानेर नगर निकाय आम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 73 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय, पाटा गली में जनसभा आयोजित हुई। जनसभा में भारी संख्या में वार्डवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने वार्ड के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
जनसभा के मुख्य वक्ता हरियाणा बीज विकास निगम के पूर्व चेयरमैन श्री देव कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व विधायक डॉ. नामदेव उसेंडी, पारीक ट्रस्ट बीकानेर के अध्यक्ष श्री भंवरलाल व्यास, पूर्व किसान मोर्चा पदाधिकारी श्री मालचंद, वार्ड 72 के पूर्व पार्षद श्री सुशील व्यास तथा मुस्लिम समाज से श्री इम्तियाज भिश्ती सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता देव कुमार शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है और मुस्लिम समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि अब जनता विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
पूर्व विधायक डॉ. नामदेव उसेंडी ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास और जनकल्याण की राजनीति करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं किसी जाति या धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि सभी के कल्याण के लिए हैं।
पूर्व किसान मोर्चा से मालचंद ने कहा राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार के बाद अब नगर निगम में भी भाजपा का बोर्ड बनना चाहिए, ताकि बीकानेर के विकास को और गति मिल सके। उन्होंने केंद्र, राज्य और नगर निगम—तीनों स्तरों पर भाजपा की सरकार बनाकर बीकानेर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया।
पूर्व पार्षद सुशील व्यास ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति में विकास से अधिक वोट बैंक को प्राथमिकता दी गई, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने वार्डवासियों से विकास के पक्ष में मतदान करते हुए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को विजयी बनाने का आह्वान किया।
मुस्लिम समाज ने कहा—विकास के साथ, दीपक पारीक के साथ
जनसभा में मुस्लिम समाज की ओर से इम्तियाज भिश्ती ने जोरदार नारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा— “ठप्पा मारो शान से, फूल के निशान पर” और “हमारा पार्षद कैसा हो, दीपक पारीक जैसा हो।”
इम्तियाज भिश्ती ने कहा कि इस बार मुस्लिम समाज के लोग भी वार्ड के विकास को प्राथमिकता देते हुए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोग वार्ड के विकास के साथ हैं और क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाओं एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए दीपक पारीक को अपना समर्थन देंगे।
उन्होंने कहा कि वार्डवासी जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास और जनहित के मुद्दे पर मतदान करें तथा दीपक पारीक को अपना प्रतिनिधि चुनकर वार्ड के विकास को आगे बढ़ाएं।
जनसभा के दौरान भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई और कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। भारी संख्या में मौजूद वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने तथा नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनाकर बीकानेर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया।