
बीकानेर। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्ड नंबर 73 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में रविवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार एवं श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन श्री रामेश्वर पारीक ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान दोनों नेताओं ने घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों से संवाद किया और भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा को मजबूत करना आवश्यक है।
इस दौरान वार्डवासियों ने भाजपा नेताओं एवं प्रत्याशी दीपक पारीक का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया और बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वार्ड 73 में कमल खिलाने और दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
“जय भाजपा, विजय भाजपा” के नारों के साथ जनसंपर्क अभियान का समापन हुआ।