रिडमलसर गांव में एमजीएसयू द्वारा एक दिवसीय चित्रकला कार्यशाला आयोजित

Description of image

बीकानेर, 15 सितंबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गए गांव रिडमलसर पुरोहितान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देविकुंड सागर में कौशल विकास गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एक दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कैनवास पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. उमेश शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यशाला के मुख्य सत्र में बीकानेर के प्रसिद्ध चित्रकला विशेषज्ञ डॉ. राकेश किराड़ू ने विद्यार्थियों को पेंटिंग की बुनियादी तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं विषय विशेषज्ञ डॉ. मदन राजोरिया ने कैनवास पर विभिन्न वस्तुओं की सही आकृतियां बनाने तथा रंगों के उचित संयोजन के माध्यम से रचनात्मकता को उभारने के व्यावहारिक गुर सिखाए।

 

कार्यक्रम के अंत में गोद लिए गए गांव के प्रभारी एवं समन्वयक डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी ने सभी आगंतुकों, विशेषज्ञों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष कंवर शेखावत ने किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इनमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्य शबाना कुरैशी सहित स्टाफ की अन्य शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पूनरासर धाम में 17 से 19 सितंबर तक भादवा मेला,लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

बीकानेर। बीकानेर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित विश्व प्रसिद्ध पूनरासर धाम में भादवा मेले क…