पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता स्व. रूघनाथ भाटी को उद्योग संघ ने दी श्रद्धांजलि

Description of image

बीकानेर। राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवर सिंह भाटी के पिता स्वर्गीय रूघनाथ भाटी के निधन पर बीकानेर जिला उद्योग संघ ने गहरी संवेदना व्यक्त की। संघ के पदाधिकारी उनके पैतृक गांव हदा पहुंचे और स्व. भाटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया गया।

 

स्वर्गीय रूघनाथ भाटी कोलायत के पूर्व प्रधान रहे थे। सार्वजनिक जीवन के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से निरंतर जुड़ाव बनाए रखा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके सहज व्यवहार एवं मिलनसार व्यक्तित्व के चलते क्षेत्र में उनकी अलग पहचान रही।

 

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि स्व. रूघनाथ भाटी का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपने जीवन में आमजन से जुड़े रहकर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। कोलायत के पूर्व प्रधान के रूप में क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े विषयों को लेकर उनकी सक्रियता उल्लेखनीय रही। उनके जाने से परिवार के साथ सामाजिक क्षेत्र को भी गहरी क्षति हुई है।

 

संघ के कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि स्व. रूघनाथ भाटी का व्यक्तित्व सहजता और आत्मीयता से परिपूर्ण था। समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लोगों के साथ उनके मधुर संबंध लंबे समय तक स्मरण किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

 

अशोक सुराणा ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. रूघनाथ भाटी के निधन से परिवार एवं समाज ने एक अनुभवी और संवेदनशील व्यक्ति को खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

 

इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ के वीरेंद्र किराडू, बसंत नौलखा, चंद्रप्रकाश नौलखा, विजय नौलखा, अरविन्द चौधरी एवं रवि पुगलिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने स्व. रूघनाथ भाटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा भाटी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर रेल मंडल पर “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अन्तर्गत विभिन्न स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान

” स्वच्छता पखवाड़ा- 2026″ के तहत बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आज …