दीपावली पर सफाई कर्मवीरों के सम्मान में आगे आया नेशन फर्स्ट फाउंडेशन, जूते-मोजे और राशन सामग्री भेंट कर बढ़ाया हौसला

बीकानेर, 18 अक्टूबर। दीपावली के पावन पर्व पर जहां घरों में साफ-सफाई का दौर जारी है, वहीं शहर की स्वच्छता में जुटे सफाई कर्मचारियों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसी भावना के साथ टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन की ओर से सफाई कर्मयोद्धाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में नगर निगम के वार्ड नंबर 68 के पार्षद शंकर गहलोत एवं वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमती किरण देवी भाटी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर दोनों वार्डों के महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारियों को जूते, मोजे तथा राशन सामग्री के रूप में 5 किलो आटा और 5 किलो चावल वितरित किए गए।

 

फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और उनके सेवा भाव को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। त्योहारों के दौरान उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, इसलिए उनके कार्यों की सराहना और सम्मान आवश्यक है।

 

इस अवसर पर टीम के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण रामावत, मंजू गुलगुलिया, प्रकाश सामसुखा, पंकज कंसल, सुनील कंसल, गोविंद चौधरी, सन्नी अग्रवाल, कुणाल मित्तल एवं दिलीप गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वहीं विशेष आमंत्रित अतिथियों में समता नगर से कल्याण सुथार, सुरेश गोयल, स्वरूप राजपुरोहित, संजय गोदारा एवं विकास गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी सतपाल कंसल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

 

कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों की मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई। अंत में सभी सफाई कर्मचारियों का मुंह मीठा करवाकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

नेशन फर्स्ट फाउंडेशन की इस पहल ने दीपावली के अवसर पर सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

रोटरी रॉयल प्रीमियर लीग में सेमीफाइनल का रोमांच, चार टीमों के बीच खिताबी जंग तय राधे राधे रॉयल्स भिड़ेगी जय भेरूनाथ क्रिकेट क्लब से, NLJCF वॉरियर्स और हर्ष दक्ष सुपर स्टार्स में होगा दूसरा मुकाबला

  बीकानेर। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स की ओर से आयोजित रोटरी रॉयल प्रीमियर लीग (RRPL…