रेलवे द्वारा बीकानेर मण्डल के लोहारू-परवेजपुर रेलखण्ड पर समपार फाटक संख्या 124 पर आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण 14 अक्टूबर 2026 को विभिन्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, ब्लॉक के कारण निम्नलिखित रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा। …
