बीकानेर, 7 अक्टूबर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर चल रहे समाज कल्याण सप्ताह 2026 के तहत बुधवार को विमंदित पुनर्वास गृह सेवा आश्रम परिसर में समारोहपूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मांडवी राजवी रहे। श्री पुनीत शर्मा एवं समाज सेवी श्री अनिल भाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। …
