संगठित अपराधियों के खिलाफ कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोहित गोदारा गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

 

बीकानेर, 26 नवंबर। बीकानेर पुलिस ने संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हार्डकोर अपराधी रोहित गोदारा गैंग के सहयोगी नरेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से संगठित अपराधों में सक्रिय बताया जा रहा है तथा उसके खिलाफ बीकानेर सहित राजस्थान के अन्य जिलों में भी कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में संगठित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस के नेतृत्व एवं वृत्ताधिकारी नगर अनुज डाल आरपीएस के सुपरविजन में कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना कोटगेट के प्रकरण संख्या 278 दिनांक 14 अक्टूबर 2025 में वांछित आरोपी नरेश बिश्नोई पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई (27) निवासी वार्ड नंबर 43, रानीसर बास, विनोबा बस्ती खेल मैदान के पीछे, पुलिस थाना सदर बीकानेर को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हार्डकोर अपराधी रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय सहयोगी है। आरोपी पर गैंग बनाकर सिंडिकेट के रूप में लगातार अपराध करने के आरोप हैं। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी, फिरौती वसूली, फायरिंग कर डराने-धमकाने सहित संगठित अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। बीकानेर जिले के अलावा राजस्थान के अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।

 

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस को पूछताछ के दौरान संगठित अपराधों से जुड़े अन्य तथ्यों एवं नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

 

कोटगेट थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक विक्रम तिवाड़ी, हेड कांस्टेबल हेतराम (153), हेड कांस्टेबल अमृतलाल (124), हेड कांस्टेबल सहीराम (245), डीएसटी बीकानेर के कांस्टेबल देवेंद्र (1391), कांस्टेबल संजय कुमार (492) एवं कांस्टेबल नरेश कुमार (1290) शामिल रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

घर में खड़ी मोटरसाइकिल और झोपड़ी में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार, कोलायत पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

  बीकानेर। कोलायत थाना पुलिस ने घर में खड़ी मोटरसाइकिल और झोपड़ी में आग लगाकर सामान ज…