घर में खड़ी मोटरसाइकिल और झोपड़ी में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार, कोलायत पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

 

बीकानेर। कोलायत थाना पुलिस ने घर में खड़ी मोटरसाइकिल और झोपड़ी में आग लगाकर सामान जलाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया है।

 

पुलिस के अनुसार, परिवादी करमाराम पुत्र प्रतापराम बावरी निवासी कोलायत ने 25 नवंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रात्रि के समय जब परिवार घर में सो रहा था, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों और झोपड़ी में रखे सामान को आग लगा दी। आग से मोटरसाइकिलों सहित झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया।

 

परिवादी ने रिपोर्ट में संदेह जताया कि जीवन सिंह निवासी रावतसर कुछ समय पूर्व उनके घर आया था। इस दौरान उसने परिवादी और उसकी पुत्री से जान-पहचान बढ़ाकर बातचीत करने तथा अपने साथ ले जाने के लिए दबाव बनाया था। परिवार की ओर से विरोध करने पर उसने रंजिश रखते हुए इस वारदात को अंजाम दिया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी कोलायत रसवीर कुमार ने प्रकरण संख्या 152/2026 धारा 324(5), 326(छ) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रोहित शार्दुल को सौंपी तथा शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा एवं वृत्ताधिकारी कोलायत जयपाल सिंह के निकट सुपरविजन में पुलिस टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों, मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों पर निगरानी रखी। साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में साक्ष्य जुटाकर परिवादी एवं उसके परिजनों से पूछताछ की। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी जीवन सिंह को बीछवाल थाना और सदर थाना पुलिस के सहयोग से बीकानेर शहर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।

 

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

 

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले परिवादी और उसकी पुत्री से जान-पहचान बढ़ाकर बातचीत शुरू की और घर आने का प्रयास किया। परिवादी द्वारा घर आने से मना करने पर आरोपी नाराज हो गया। इसी रंजिश के चलते उसने रात के समय परिवादी और उसके परिवार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से घर एवं घर में खड़ी मोटरसाइकिलों सहित अन्य सामान को आग लगा दी।

 

गिरफ्तार आरोपी:

जीवन सिंह पुत्र नान सिंह, उम्र 22 वर्ष, जाति बावरी, निवासी रावतसर, थाना रावतसर, जिला हनुमानगढ़।

 

पुलिस टीम में शामिल:

 

1. रसवीर कुमार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी कोलायत।

2. रोहित शार्दुल, उपनिरीक्षक, थाना कोलायत।

3. दीपक यादव, उपनिरीक्षक, साइबर सेल बीकानेर।

4. दिपेन्द्र कुमार, कांस्टेबल 1734, थाना कोलायत।

5. अनिल कुमार, कांस्टेबल 1209, थाना कोलायत।

6. सम्पत, सहायक उपनिरीक्षक, थाना बीछवाल।

7. गोपाल, सहायक उपनिरीक्षक, थाना सदर।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

संगठित अपराधियों के खिलाफ कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोहित गोदारा गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

  बीकानेर, 26 नवंबर। बीकानेर पुलिस ने संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…