बाफना स्कूल में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को कानून मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल व श्री महावीर रांका ने वितरित किए तिरंगे

Description of image

बीकानेर। तिरंगे के तीनों रंगों की महत्ता है। केसरिया रंग देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है, मध्य में सफेद रंग धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है तीसरा हरा रंग उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाता है। यह उद्गार केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने बुधवार सुबह 9 बजे नोखा रोड स्थित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत व्यक्त किए। बीकानेर सांसद श्री अर्जुनराम मेघवाल ने विद्यार्थियों को अशोक चक्र व उसकी 24 तीलियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तिरंगे की शान के लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल व यूआईटी के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा बाफना स्कूल के लगभग तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को तिरंगे वितरित किए गए। बाफना स्कूल के सीइओ डॉ. पीएस वोहरा ने केन्द्रीय मंत्री एवं रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर रांका का अभिनन्दन किया। डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति रचनाओं की प्रस्तुति दी। ट्रस्ट के युधिष्ठरसिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, चम्पालाल गेदर, गुमानसिंह राजपुरोहित, वेद व्यास, जसराज सिंवर, शंभु गहलोत, शंकरसिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण, पवन सुराना, ओम राजपुरोहित, रामेश्वर पारीक, रमेश भाटी, गणेशमल जाजड़ा, शिवलाल तेजी, ओमप्रकाश नायक, प्रकाश मेघवाल, शक्तिसिंह शेरुणा, अर्पित तंवर, हिमांशु टाक, कमल गहलोत, अमर खंडेलवाल एवं प्रणव भोजक आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…