बीकानेर रेल मंडल पर हर्षोल्लास से मनाया 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस, मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल ने किया ध्वजारोहण

Description of image

बीकानेर रेल मंडल पर 15 अगस्त (शुक्रवार) को हर्षोल्लास के साथ 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस मंडल रेल प्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक महोदय ने तिरंगे को सलामी दी साथ ही राष्ट्रगान के पश्चात रेलवे सुरक्षा बल,स्काउट गाइड की परेड का निरीक्षण किया तथा स्वतंत्रता दिलाने वाले सभी वीर सेनानियों, शहीदो एवं महापुरूषों याद करते हुए उन्हें नमन किया ।

कार्य निष्पादन संदेश पढ़ते हुए मंडल की उपलब्धियों के बारे में बताया कि माह जुलाई (2025) तक 180.09 करोड रूपये का माल राजस्व प्राप्त हुआ है जो गत वर्ष से 32 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही सुचारू मॉनिटरिंग करते हुए मालगाडियों की औसत गति 20 प्रतिशत तक बढाने में सफलता हासिल की है तथा लोडिंग/अनलोडिंग में विलंब समय को भी 22 प्रतिशत तक कम किया गया है। इस वितीय वर्ष में मंडल की पार्सल आय लगभग 7.28 करोड हुई जो कि पिछले वर्ष से 15 प्रतिशत अधिक है।

यात्रियों को समयबद्ध यात्रा करवाने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए बीकानेर मंडल द्वारा मेल/एक्सप्रेस गाडियों के संचालन में समयपालनता में इस वर्ष जुलाई माह तक 96 प्रतिशत के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में मंडल दूसरे स्थान पर है।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित स्टेशनों के बारे में अवगत कराया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 22 मई 2025 को बीकानेर मंडल के पुनर्विकसित गोगामेडी एवं मंडी डबवाली स्टेशनों का उद्घाटन किया । इसके अतिरिक्त मंडल पर 20 और स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। साथ ही बीकानेर रेलवे स्टेशन का मेजर अपग्रेडेशन का कार्य 382 करोड रुपए से हो रहा है।

बीकानेर मंडल पर 100% विधुतीकरण का कार्य हो चुका है। सूरतगढ-लालगढ, सूरतगढ-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ खण्ड में इलेक्ट्रिक- ट्रैक्शन पर सवारी गाडियों का संचालन शुरू कर दिया गया है एवं मंडल पर 120 सवारी गाडियां इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर चल रही है।

ट्रेनों की गति,संख्या बढाने एवं श्रेष्ठ यात्री सुविधा हेतु मंडल पर इस वित्तीय वर्ष में चूरू-मोलीसर (27 किलोमीटर) एवं मनहेरू-भिवानी (14 किलोमीटर) के दोहरीकरण का कार्य पूर्ण किया गया ।

महाप्रबन्धक महोदय के निर्देशानुसार मंडल पर डॉक्टर एवं पैरामेडिकल टीम युक्त रोड मेडिकल मोबाईल वैन का संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मंडल अस्पताल में आधुनिक उपकरणों द्वारा विभिन्न ईलाज के साथ- साथ जोड प्रत्यारोपण, एडवांस सर्जरी इत्यादी भी नियमित रूप से जारी है।

खेल के प्रोत्साहन हेतु मंडल द्वारा विभिन्न कार्य किये गये है, जिसके कारण मंडल पर कार्यरत खिलाडियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर मंडल, रेलवे के साथ साथ देश को भी गौरवान्वित किया है।

बीकानेर मंडल के सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों का सक्रिय योगदान हेतु आभार व्यक्त करते हुए महिला कल्याण संगठन, स्काउट/गाईड एवं समस्त रेलकार्मियों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रेड यूनियनों, एसोसिएशनों, महिला कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ,सदस्यों को उनके बहुमूल्य सुझाव एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने विभागीय क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सत्यनिष्ठा एवं समर्पण की भावना से कार्य करने हेतु मंडल के रेलकर्मियों को भी धन्यवाद दिया।

इस समारोह में बीकानेर रेल मंडल के कर्मचारी कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई एवं रेल रक्षक दल के द्वारा आपात स्थिति से निपटने हेतु कम समय में किए गए कार्य सराहनीय थे।

समारोह के सफल आयोजन हेतु मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों की घोषणा की गई।

इस समारोह में मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वयक) अमित जैन, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक साहिल गर्ग, वरिष्ठ मंडल संरक्षण अधिकारी रणसिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) ललित कुमार,मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पिसे, सहायक सुरक्षा आयुक्त कैलाश चन्द्र ढिल्लौर, वरिष्ठ मंडल सहित रेलवे के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…