जिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता अभियान, युवा उद्यमियों ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

Description of image

बीकानेर। आगामी नगरीय निकाय चुनावों में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने एवं मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं रानीबाजार उद्योग संघ से जुड़े युवा उद्यमियों ने शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता से अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मत की महत्वपूर्ण भूमिका है और मतदान के माध्यम से ही नागरिक अपने क्षेत्र एवं शहर के भविष्य के निर्माण में भागीदारी निभा सकते हैं।

पचीसिया ने कहा कि उद्यमियों की भूमिका केवल व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगारों एवं कर्मचारियों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग्य एवं सही जनप्रतिनिधि का चयन शहर के विकास से सीधे जुड़ा है और बेहतर शहरी विकास का सकारात्मक प्रभाव व्यापार, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र पर भी पड़ता है।

युवा उद्यमी नरेश सुराणा ने कहा कि मतदान करते समय मतदाताओं को जाति, धर्म, व्यक्तिगत पसंद अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित होने के बजाय योग्य, ईमानदार एवं क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रत्याशी का चयन करना चाहिए। उन्होंने सभी उद्यमियों एवं आम मतदाताओं से स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार, कर्मचारियों और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित युवा उद्यमियों ने “पहले मतदान, फिर अन्य काम” की भावना के साथ शत-प्रतिशत मतदान करवाने का संकल्प लिया तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विजय चांडक, मनीष सिपाणी, अशोक सारडा, तरुण मनोत, रिषभ बोथरा, रोहित अग्रवाल, कमल बोथरा, मनोज सोनावत, सुनील सारडा, रोहन चावला, विनय कोठारी, आदित्य विक्रम कोठारी सहित अनेक युवा उद्यमी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

दीपक पारीक के समर्थन में एकजुट हुआ वार्ड 73, जनसभा में गूंजे विकास के नारे; ट्रिपल इंजन सरकार का आह्वान

बीकानेर। बीकानेर नगर निकाय आम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 73 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्य…