उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेल यार्डों एवं आवासीय परिसरों में स्वच्छता और कार्यस्थल सुधार से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, हिसार, भिवानी, सादुलपुर …
