बीकानेर, 30 जुलाई। रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों की सुविधा के लिए विशेष वाटरप्रूफ एवं कटर-प्रूफ राखी लिफाफे तथा राखी बॉक्स उपलब्ध कराए हैं। बीकानेर मंडल के सभी डाकघरों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ये विशेष पैकिंग सामग्री उपलब्ध करा दी गई है, ताकि बहनें अपने भाइयों तक राखी सुरक्षित और …
