राजपूत मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा मेरिट पुरस्कार, 25 अक्टूबर को दिल्ली में होगा सम्मान समारोह-मार्शल

Description of image

बीकानेर, 30.09.2026,अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति (पंजी.) दिल्ली के तत्वावधान में 18वां राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मेरिट पुरस्कार-2026 समारोह का आयोजन 25 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप भवन, चेतक चौक, केशवपुरम (लॉरेंस रोड), दिल्ली में सुबह 9 बजे से होगा।

 

समिति के अनुसार, वर्ष 2026 में कक्षा 10 (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षा एवं सीनियर सैकण्डरी/इंटरमीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले राजपूत विद्यार्थियों को नगद राशि, मेडल एवं मेरिट प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक राज्य से निर्धारित मानदंड के अनुसार 8 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

 

समिति के राजस्थान के प्रभारी प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान के विद्यार्थियों को रेलवे के द्वितीय श्रेणी सामान्य शयनयान के आने-जाने का किराया भी दिया जाएगा। विद्यार्थियों को आरक्षण टिकट की फोटो कॉपी साथ लानी हैं।

 

मेधावी विद्यार्थियों के नाम, पता, संक्षिप्त बायोडाटा, परीक्षा परिणाम की सत्यापित अंक तालिका, फोटो एवं अन्य आवश्यक विवरण 09 अक्टूबर 2026 तक ईमेल आईडी marshalprahlad@gmail.com/ whatsapp 9782929333 पर भेजने होंगे। राज्य स्तरीय राजपूत संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से भी अपने-अपने राज्यों के पात्र विद्यार्थियों के आवेदन भेजने का अनुरोध किया गया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को होगा सम्मान समारोह 

बीकानेर। गांधी जयंती के अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से 2 अक्टूबर को गंगाशहर स्…