
बीकानेर, 30 सितंबर 2026। कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू क्षेत्र में सड़क विकास को लेकर बड़ी सौगात मिली है। कृषि उपज मंडी समिति, बज्जू के प्रस्ताव पर करणीसर–चारणों की आबादी (गोकुल) से चक 14 डीओबीबी/62 आरडी तक 1.60 किलोमीटर संपर्क सड़क निर्माण के लिए ₹60 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही कृषि उपज के परिवहन को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा, जिससे क्षेत्र की कृषि गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
विधायक भाटी ने सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति जारी होने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना विकास कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता और ग्रामीणों की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। सड़क निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और कृषि गतिविधियों से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।